नाबालिग बालिका की पूछताछ करने स्कूल पहुंची संदिग्ध, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत, हिरासत में महिला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की लेकिन पुलिस का कहना है कि अपहरण जैसा कुछ भी मामला नजर नहीं आ रहा है लेकिन प्रारंभिक तौर पर परिजनों के संदेह के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
Police Station Azad Nagar Indore

Police Station Azad Nagar Indore

Indore News : शहर के प्रसिद्द डेली कॉलेज (स्कूल) में एक महिला द्वारा एक नाबालिग बच्ची के संबंध में पूछताछ करना और उसके संबंध में जानकरी जुटाने का मामला सामने आया है, स्कूल ने जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे घबरा गए, परिजनों में पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

बालिका की जानकारी जुटाने डेली कॉलेज पहुंच गई संदिग्ध महिला  

डीसीपी विनोद कुमार मीणा द्वारा बताया गया कि नाबालिग बच्ची डेली कॉलेज में पढ़ती है उससे मिलने के लिए अचानक से एक अनजान महिला पहुंच गई जब कॉलेज में महिला पहुंची तो कॉलेज के संचालकों ने तमाम पूछताछ की और उसके बाद में परिजनों से भी संपर्क किया गया।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में, कर रही पूछताछ 

नाबालिग बच्ची के परिजन तुरंत कॉलेज में पहुंचे और महिला के बारे में आजाद नगर थाने पर शिकायत की,  शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की लेकिन पुलिस का कहना है कि अपहरण जैसा कुछ भी मामला नजर नहीं आ रहा है लेकिन प्रारंभिक तौर पर परिजनों के संदेह के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1006568167″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews