
Indore News : इंदौर जिले में चोरी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिनके कारनामा आए दिन हमें यह सुनने या देखने को मिलते हैं। जिसका एक ताजा उदाहरण आज ही देपालपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां नकाबपोश चोरों ने एक से अधिक सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों के समान ले गए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस घटना के बाद से रहवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
शांति विहार कॉलोनी का मामला
दरअसल, मामला देपालपुर की शांति विहार कॉलोनी का है। जब नकाबपोश चोरों ने इस कदर आतंक मचाया कि लोग पूरी तरह से भयभीत हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। जब चोरों ने मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वह नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। सुबह उठते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पीड़ित लोग पुलिस थाने पहुंचे।
[dgv_vimeo_video id=”923277895″]
डीसीपी ने कही ये बात
रात में देपालपुर थाना क्षेत्र में 2 सूने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। एक मकान से 25,000 नगद सहित सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं जोकि बैंक प्रबंधक है। इस दौरान घर के मालिक किसी काम से दूसरे शहर गए हुए थे तो वहीं दूसरे घर से 15,000 की चोरी हुई है। फिलहाल, चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है- उमाकांत चौधरी, डीसीपी
[dgv_vimeo_video id=”923281573″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

