सड़क पर खुलेआम बदमाश ने लहराई तलवार, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की तलाश

सड़क पर खुलेआम बदमाश ने लहराई तलवार, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की तलाश

इंदौर, आकाश धौलपुरे। शुक्रवार को इंदौर (indore) में एक ऐसी घटना सामने आई जिसके बाद नंदलालपुरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, अब तक सोशल मीडिया पर अक्सर हथियार लहराने के वीडियो सामने आने पर पुलिस कार्रवाई करती आई है वही ताजा मामले तो एक युवक ने हद ही कर दी और खुलेआम सड़क पर वो तलवार के दम पर एक सब्जी विक्रेता को धमकाता नजर आया।

यह भी पढ़े…अब आपको नहीं दिखेंगे YouTube पर विज्ञापन, मिलेगा सालभर का फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फॉलो करें ये Steps

पूरा मामला इंदौर की नंदलालपुरा सब्जी मंडी का है जहां शुक्रवार सुबह घटना छोटी सी बात पर एक बदमाश ने तलवार निकाल ली। बताया जा रहा है कि सड़क पर सब्जी के कैरेट रखने के दौरान गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद पर बदमाश ने तलवार निकाल ली और वो खुलेआम तलवार लहराते हुए सब्जी विक्रेता आकाश राजपूत को धमकी देते नजर आया। इधर, इस दौरान किसी ने ये पूरा मामले का वीडियो बना लिया वही इधर, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”726045510″]

यह भी पढ़े…CUET Exam 2022 : जल्द जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड

एम.जी.रोड़ थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि ये घटनाक्रम आज सुबह साढ़े 6 बजे का है। फरियादी आकाश पिता गेंदालाल राजपूत निवासी अहिरखेड़ी जो फलों को बेचने व खरीदने का करता है। फ़रियादी की कैरेट सड़क पर रखी हुई थी। कैरेट रखने को लेकर मौके पर विवाद हुआ था। वही अज्ञात युवक ने विवाद के दौरान गाली गलौच कर झूमा झटकी कर तलवार निकाल ली थी। जिसके पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है वही आरोपी का गाड़ी का नंबर आ गया है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आज हुए घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

[dgv_vimeo_video id=”726045637″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews