Indore News: 47 लाख लेकर प्रेमी के साथ भागी महिला लौटी, बोली-पति के साथ ही रहना है

Indore News: 47 लाख लेकर प्रेमी के साथ भागी महिला लौटी, बोली-पति के साथ ही रहना है

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  अक्टूबर में ऑटो रिक्शा चालक प्रेमी के साथ भागने वाली प्रॉपर्टी व्यवसायी की 45 वर्षीय पत्नी अपने से 13 साल छोटे एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ भाग गई थी। 47 लाख लेकर भागी महिला ने अपने प्रेमी इमरान को 34 लाख रुपये दिए जिसे उसने उसके दोस्त रितेश और फुकरान को संभालने के लिए दिए। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 34 लाख रुपये बरामद कर लिए थे।

अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है क्योंकि महिला वापस घर लौट आई है और उसने थाने पर जाकर बयान दे दिया है। उसने पुलिस के सामने कहा कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। संभ्रांत परिवार की महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक इमरान उसे बरगला कर ले गया था।

ये भी पढ़ें – Padma Award : राष्ट्रपति ने सुमित्रा महाजन को दिया पद्म भूषण सम्मान, इंदौर में उत्साह

खजराना सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी 13 अक्टूबर को 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से 47 लाख रुपये लेकर भाग गई थी। आरोपी ने इंदौर में ही 34 लाख रुपए अपने दो दोस्तों को दे दिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ऑटो चालक के 2 साथी रितेश ठाकुर और फुरकान से रुपए बरामद कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने महिला और ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कार्रवाई की, लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं आए।

ये भी पढ़ें – महिला अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देर रात महिला खजराना थाना पहुंची जहां उसने कई घंटों तक अपने बयान दर्ज करवाए। जिसमें उसने बताया कि प्रेमी के झांसे में आकर घर से 47 लाख रुपए लेकर चली गई थी लेकिन अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। फिलहाल महिला अभी अजमेर गई हुई है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस बरगला कर महिला को भगाने वाले प्रेमी इमरान की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”643879777″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews