इंदौर में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर पर चोरों ने बोला धावा, पुलिस को चड्डी-बनियान गिरोह पर शक

Indore News

Indore News: इंदौर की एक पॉश कॉलोनी में बीती रात चोरों का आतंक देखने को मिला। बदमाशों ने कॉलोनी में स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर को निशाना बनाया और जेवर और नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है और पुलिस ने चड्डी बनियानधारी गिरोह पर शक जताया है, हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है की ये किस गैंग का काम है।

अपर कलेक्टर के घर चोरी

चोरी की घटना इंदौर के बिचौली स्थित संपत फॉर्म में देखी गई। शहर में अपर कलेक्टर के पद पर रही रेणु पंत के बंगले में घुसे बदमाशों ने खिड़की का सरिया काटा और रुपए-जेवर लेकर फरार हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई परिवार घर में सो रहा था और आवाज आने पर जब सभी की नींद खुली, तो बदमाश जो हाथ आया वो मौके से लेकर भाग निकले।

Indore

घटना की जानकारी लगते ही परिवार ने कनाड़िया पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। परिवार का कहना है कि चोर अपने साथ ज्यादा कुछ नहीं ले जा सके हैं, लेकिन फिर भी कुछ नगदी और जेवर गायब है। घटना में चड्डी बनियानधारी गिरोह का हाथ है या फिर यह कोई दूसरे बदमाश हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews