
Indore News : चालू वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर एवं जल कर अग्रिम जमा करने का आज अंतिम अवसर है। आज शाम तक इस वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा करने वालों को कर की राशि में 6.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी तथा लकी ड्रॉ के माध्यम से 95 पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आज अग्रिम कर जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण देर तक नगर निगम मुख्यालय एवं जोनल कार्यालय पर राजस्व विभाग के कैश काउंटर करदाताओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।
की जाएगी ये व्यवस्थाएं
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने बताया कि आज अग्रिम कर जमा करने पर छुट दी जा रही है। साथ ही, ईनामी योजना के तहत अग्रिम संपतिकर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत तथा अग्रिम जलकर जमा करने पर में 6 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैश काउण्टर खुले सुबह 9 बजे से खुले रखने के साथ ही बैठक एवं पेयजल की आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।
मंगल राजपूत, इंदौर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

