आखिर क्यों ऑडी, बीएमडब्ल्यू छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर फैक्टरी पहुंचे उद्योगपति

आखिर क्यों ऑडी, बीएमडब्ल्यू छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर फैक्टरी पहुंचे उद्योगपति

इंदौर| आकाश धोलपुरे| बीएमडब्ल्यू, (BMW) ऑडी (AUDI) जैसी लग्जरी कारों से फैक्ट्री पहुँचने वाले उद्योगपति (Industrialist) जब बैलगाड़ी से पहुंचे तो नजारा हैरान करने वाला था| कंधे पर लैपटॉप टांगे इन उद्योगपतियों ने अपने अलग अंदाज में अनोखा प्रदर्शन किया|

दरअसल, पालदा औद्योगिक इलाके में गड्‌ढेदार और कीचड़ से भरी सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया गया | शनिवार को उद्योगपति हर दिन बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी कारों को छोड़कर बैलगाड़ी से पहुंचे| इन लोगों ने कारें औद्योगिक क्षेत्र के बाहर ही पार्क कर दीं फिर बैलगाड़ी से फैक्टरी पहुंचे। यहां दो-तीन दिन की बारिश में क्षेत्र की हालत खराब हो गई है। पालदा औद्योगिक संगठन 9 साल से सड़क बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उद्योगपति बारिश से खराब हुई सड़कों से परेशान हैं और अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने प्रदर्शन का ये तरीका अपनाया।

इसमें पालदा औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव हरीश नागर, रमेश पटेल शामिल हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews