मंगल मूर्ति नगर में योग मित्र सेंटर प्रारंभ, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया शुभारंभ

मंगल मूर्ति नगर में योग मित्र सेंटर प्रारंभ, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया शुभारंभ

Indore Yoga Mitra Center started : इंदौर के मध्य मंगल मूर्ति नगर नवलखा के रहवासी संघ द्वारा नगर निगम के योग मित्र सेंटर का स्थापना की गई। इस केंद्र का शुभारंभ इंदौर महापौर पुष्प मित्र भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर मेयर इन काउंसिल सदस्य मनीष मामा , पार्षद मृदुल अग्रवाल रहवासी संघ के पदाधिकारी ओर बडी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

सभी रहवासियों को मिलेगा सेंटर का लाभ

मंगल मूर्ति नगर रहवासी संघ उपाध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि कालोनी के गार्डन में स्थापित इस सेंटर का लाभ सभी रहवासी ले सकेंगे। स्वच्छ इंदौर स्वच्छ इंदौर विकास पर प्रारंभ हो रहा है इन योग सेंटरों पर नगर निगम के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अश्विन लखोटीया ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष सचिन बंसल ने नौलखा चौराहे से तीन इमली की तरफ बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाली परेशानी की ओर ध्यान दिलाया। जिस पर महापौर भार्गव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र गोयल सहित मंगल धाम, साँई मंगल सहित अनेक कॉलोनी के रहवासियों ने योगा का लाभ लिया। महापौर भार्गव सहित रहवासी संघ के पदाधिकारी और नागरिकों ने उद्यान में वृक्षारोपण भी किया। अंत में आभार विजीत पंचायती ने माना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews