
Indore News : इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में युवक और युवती के बीच विवाद के चलते युवक ने युवती के घर मे घुस कर आग लगा दी जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वहीं कनाड़िया पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
कोई किसी से इतना नाराज भी हो सकता है कि घर का ताला तोड़कर उसमें अंदर आग लगा दे, हाँ हम बात कर रहे इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की जहाँ रहने वाली युवती द्वारा कुछ समय पहले भी युवक तरुण और युवती में विवाद हो गया था जिसकी रिपोर्ट युवती द्वारा कनाड़िया पुलिस को की थी वहीं तरुण द्वारा रविवार रात फिर से युवती के घर पंहुचा और दरवाजे पर लगा टाला तोड़ा उसके बाद घर मे आग लगा दी वहीं पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कार दी है।
[dgv_vimeo_video id=”910002000″]
डीसीपी अभिषेक आनन्द के अनुसार, युवक की पहचान हो गई है जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”909994938″]
