MP News : पूर्व मंत्री संजय पाठक के बेटे ने तलवार से काटा केक, हाईवे पर हुई बर्थडे पार्टी

MP News : पूर्व मंत्री संजय पाठक के बेटे ने तलवार से काटा केक, हाईवे पर हुई बर्थडे पार्टी

BJP MLA son cut birthday cake with sword : कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक के बेटे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका जन्मदिन आने में अभी एक दिन का समय बाकी है, लेकिन उनके दोस्त और समर्थक पहले से ही उत्साह में हैं और इस उत्साह का नतीजा तलवार के केक काटने के रूप में सामने आया है।

विधायक पुत्र यश पाठक का जन्मदिन 5 मार्च को आता है। लेकिन उनके समर्थकों और दोस्तों ने दो दिन पहले से ही इसका जश्न शुरू कर दिया । वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है जब वो कटनी से नागपुर जा रहे थे। इस दौरान जब वो जबलपुर से आगे तिलवारा हाईवे के पास पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और फिर सड़क किनारे ही कार पर केक रखकर काटा गया। यहां यश के हाथ में एक तलवार दिखाई दे रही है और उन्होने इसी से केक काटा। समर्थकों ने उन्हें माला भी पहनाई और ढोल भी बजाए। करीब आधे घंटे तक हाईवे के किनारे ये जन्मदिन की पार्टी चलती रही। यश पाठक ने अपने फेसबुक से भी इस वीडियो का लाइव किया था और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”804580680″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews