AIIMS Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 2 लाख तक, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

AIIMS Recruitment 2026: एम्स जोधपुर और दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आइए जानते हैं सैलरी, योग्यता और अन्य डिटेल्स...
sarkari jobs

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स, नई दिल्ली और पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, कुन्नूर (तमिलनाडु) ने ग्रुप-A नॉन फैकल्टी के विभिन्न 19 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur) ने भी नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर 9 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2026 (Non Faculty)

पद का नाम: ग्रुप-ए (गैर-संकाय/Non-Faculty)

कुल पद: 19

पदों का विवरण:

  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) एम्स, नई दिल्ली: 12 पद
  • एजुकेशनल मीडिया जर्नलिस्ट एम्स, नई दिल्ली:1 पद
  • रिसर्च ऑफिसर, पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, कुन्नूर: 4 पद
  • वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन, पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, कुन्नूर: 2 पद

आयु सीमा: 18-35 वर्ष (पद के अनुसार)। आयु की गणना 20.02.2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद एमबीबीएस/पीएचडी/बी.फार्मा/बी.टेक/बी.ई./बी.वी.एस.सी./एम.एससी./डी.फार्मा की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन, कंप्यूट बेस्ड टेस्ट (CBT), स्क्रीनिंग, डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा (DWT), दस्तावेज सत्यापन

वेतन: 

  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 56,100 से 1,77,500 के बीच
  • एजुकेशनल मीडिया जर्नलिस्ट के लिए 67,700 से 2,08,700 के बीच
  • रिसर्च ऑफिसर के लिए 56,100 से 1,77,500 के बीच
  • वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए 56,100 से 1,77,500 के बीच

परीक्षा केंद्र: दिल्ली/NCR, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, और पश्चिम बंगाल

आवेदन शुल्क:

  • जनरल / ओबीसी: 3,000 रुपये
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस: 2,400 रुपये

Jodhpur AIIMS Recruitment :

भर्ती निकाय: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)

पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर

कुल पद: 3

पदों का विवरण

  • नर्सिंग ऑफिसर: 1 पद
  • टेक्नीशियन : 1 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 1 पद

योग्यता:

  • नर्सिंग ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री और 2 साल संबंधित पद पर अनुभव या 10+2 साइंस स्ट्रीम (PCB) और GNM डिप्लोमा, नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन व 3 साल का अनुभव। अभ्यर्थी को कंप्यूटर की नॉलेज
  • टेक्नीशियन: रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी की डिग्री और 2 साल का अनुभव ।संबंधित विषय में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव।

आवेदन शुल्क: महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यू अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन में ही किया जा सकेगा।

सैलरी: नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों के लिए 40,000 रुपये प्रति माह और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार होगा और फिर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्त किया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय स्थान पर पहुंचना होगा।

AIIMS NOTIFICATION LINK

aiims notification PDF

AIIMS RECRUITMENT Jodhpur

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews