Bank Jobs 2022: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, निकली है 100 पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी बैंक में नौकरी (Bank Jobs 2022) करने की इच्छा रखते हैं और आपको बैंक में नौकरी की तलाश है यह खबर आपके काम की साबित हो सकती। हाल ही में 2 बैंकों ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किये हैं। जिसमें रेपको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल है। इन दोनों ही बैंकों में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आइए जाने दोनों की डिटेल।

रेपको बैंक भर्ती

रेपको बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है। देश के विभिन्न शहरों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।  कुल वैकेंसी की संख्या 50 है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट की योग्यता होनी चाहि।  साथ ही उन्हें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की जानकारी भी होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 28 साल है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/दिव्यांग/एक्स सर्विसमैन को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं जनरल कैटेगरी के लोगों को 900 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

यह भी पढ़ें…Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भाव में तेजी, पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में नहीं बदले ईंधन के दाम, जानें नए रेट

पंजाब और सिंध बैंक भर्ती

पंजाब और सिंध बैंक ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार 20 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी की संख्या 50 है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 साल और अधिकतम 35 साल है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/एलपीडब्ल्यू कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उमीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews