Indian Army Recruitment 2022 : 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें लास्ट डेट और सैलरी डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना ने युवाओं के लिए नौकरी (Indian Army Recruitment 2022) का सुनहरा मौका दिया है।  सेना ने विभिन्न पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं।  आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है।

भारतीय सेना ने नॉर्थन कमांड के लिए मैसेंजर, सफाईवाला, कुक, लोअर डिवीजन क्लर्क के 11 पदों के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं।  भर्ती प्रक्रिया चालू है आवेदन 12 फरवरी 2022 तक लिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें – लापरवाही पर गिरी गाज: बिजली कंपनी का सहायक प्रबंधक निलंबित, आउटसोर्सकर्मी की सेवा समाप्त

ये है पदों की संख्या 

1 – मैसेंजर – 5 पद
2 – सफाईवाला – 2 पद
3 – कुक – 1
4 – लोअर डिवीजन क्लर्क – 3

ये भी पढ़ें – SSC 2022 ने जारी किया नया शेड्यूल, उम्मीदवारों के लिए जानना जरुरी, यहाँ देखें नियम सहित महत्वपूर्ण तिथियां

इतना मिलेगा वेतन 

1 -मैसेंजर – 18,000 – 56,900 रुपये
2 – सफाई वाला – 18,000 – 56,900 रुपये
3 – कुक – 19,900 – 63,200
4 – लोअर डिवीजन क्लर्क – 19,900 – 63200

ये भी पढ़ें – MP Government Jobs 2022: यहां 193 पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

शैक्षणिक योग्यता 

मैसेंजर और सफाईवाला के लिए योग्यता 10 वीं पास है जबकि कुक 12वीं पास होना चाहिए, कुकिंग ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए और दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए योग्यता 12वीं पास है आवेदक को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आती हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews