इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने निकाली 537 पदों पर भर्ती, 18 सितंबर तक भरें फॉर्म

IOCL ने 500 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL Recruitment 2025

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस समेत कई पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://plapps.indianoilpipelines.in/  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि वैकेंसी से संबंधित जरूरी जानकारी मिल सके। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 है।

उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 537 है। पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन में 156, पश्चिमी क्षेत्र में 152,  उत्तरी क्षेत्र में 97, दक्षिणी क्षेत्र में 47 और साउथ ईस्टर्न रीजन में 85 पद खाली है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अवधि 12 महीने है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदन करने के लिए 31 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर फुल टाइम  ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर (प्रेशर अप्रेंटिस) और डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो 12वीं, ग्रेजुएशन और डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में 50% अंक होना अनिवार्य है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी को 5% अंक की छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद अप्रेंटिस एक्ट 1961/1973 और अप्रेंटिस रूल्स 1993/ 2019 के तहत मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS या NAPS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही वे फॉर्म भर सकते हैं।
  • ऑफिशल वेबसाइट https://plapps.indianoilpipelines.in/ जाएं।
  • होमपेज पर “अप्रेंटिस एंगेजमेंत 2025” के सेक्शन में जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी सत्यापन करें। लॉग इन के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स को सही-सही दर्ज करें।
  • स्कैन किए गए फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews