MPPSC SSE 2026 : 155 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी तक करें अप्लाई, अप्रैल में परीक्षा, जानें सारी डिटेल्स

MPPSC Recruitment : राज्य सेवा परीक्षा 2026 (SSE) के लिए भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की तारीख 9 फरवरी 2026 रखी गई है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी समेत 155 पदों को भरा जाएगा।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। परीक्षा 26 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी समेत विभिन्न पद भरे जाएंगे।

MPPSC Recruitment 2026 Details :

विभाग का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission)

परीक्षा का नाम: राज्य सेवा परीक्षा 2026

कुल पद: 155

आयु सीमा: गैर वर्दीधारी पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल तक निर्धारित की गई है। वर्दीधारी पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 33 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री (इंजीनियरिंग/मेडिकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य) होनी चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगी। उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क: एमपी के मूल निवासी/एसी/एसटी ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। फीस के अलावा अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क के रुप में 40 रुपये अलग से जमा करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन तिथि- 31 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 9 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन- 15 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक
  • 3000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि -10 से 16 फरवरी तक
  • 25000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि-17 फरवरी से 1 अप्रैल 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट- 16 अप्रैल 2026
  • प्रीलिम एग्जाम डेट- 26 अप्रैल 2026

MPPSC SSE NOTIFICATION 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews