NIA Recruitment: स्टेनोग्राफर और अकाउंटेंट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

NIA Recruitment: स्टेनोग्राफर और अकाउंटेंट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA Recruitment) ने युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे है। बता दें की नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था है, जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों की निगरानी रखता है और कार्रवाई करता है। कुल वैकेंसी की संख्या 48 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, अकाउंटेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 पदों पर होगी। जो भी उम्मीदवार एजेंसी में नौकरी की चाह रखते हैं वो आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े… IRCTC: यात्री कृपया ध्यान दें! आज 121 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, कई रिशेड्यूल, ऐसे चेक करें अपनी बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2022 को जारी हुई थी। उम्मीदवारों नोटफिकेशन जारी होने के 30 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर के लिए 23, अकाउंटेंट के लिए 1, सेक्शन ऑफिसर के लिए 3, असिस्टेंट के लिए 9 और अपर डिवीजन क्लर्क के लिए 12 पद खाली है।

नियुक्ति के बाद उम्मेदवारों को 25,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। असिस्टेंट को 35400 रुपये-122400 रुपये की सैलरी दी जाएगी। सेक्शन ऑफिसर को 44900-142400 रुपये, अकाउंटेंट को 35400-122400 रुपये, स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 को 35400-122400 रुपये और UDC को 25,500-81000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफलाइन सही पते पर एपलिकेशन फॉर्म भेज कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews