इस राज्य में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स

CBI Bank job

PSPCL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवदेन करने के लिए अंतिम तारीख 1 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 544

पदों का विवरण

PSPCL में जूनियर इंजीनियर के कुल 544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रानिक के 378 पद, जूनियर इंजीनियर सब स्टेशन के कुल 112 पद और जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए कुल 54 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

PSPCL की तरफ से जारी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 50 फीसदी अंकों के साथ बीटेक की डिग्री या फिर 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 37 होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

PSPCL की तरफ से शुरू भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 1416 रुपए और बैंक चार्ज आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 885 रुपए और बैंक चार्ज निर्धारित किया गया है। बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के जरिए किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews