Sarkari Naukari: इंडियन आर्मी में निकली शिक्षक के लिए 128 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें

Sarkari Naukari: इंडियन आर्मी में निकली शिक्षक के लिए 128 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन आर्मी (Indian Army Teacher Recruitment) ने जूनियर कमीशंड ऑफिसर यानी धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल कुल वैकेंसी की संख्या 128 है। जिसमें से पंडितों के लिए 108, गोरखा रेजिमेंट के लिए 5,  ग्रंथि के लिए 8, मौलवी (सुन्नी) के लिए तीन, मौलवी सिया के लिए 1, Padre के लिए दो, बुद्ध धार्मिक गुरु के लिए 1 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े…Google Fined: गूगल पर भारत सरकार ने लगाया 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 36 साल है। बता दें कि 1 अक्टूबर 2022 तक उम्मीदवारों की उम्र 36 साल होनी चाहिए। योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटीफेक्शन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 840 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 06 नवंबर से पहले करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल स्टैंडर्ड फिटनेस टेस्ट भी होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2023 को हो सकता है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते। आवेदन से जुड़े अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews