Sarkari Naukari: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली कई पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें

ssc recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किये हैं। अधिसूचना (AAI Recruitment Notification) के मुताबिक कुल 47 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 10 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। सीनियर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक्स पद पर 9, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) के पद पर 6 और जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पद पर 32 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…UPPET Admit Card : जारी किया यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

योग्यता और आयु सीमा

डिप्लोमा और स्नातक की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल। सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े…Nobel Prize 2022: स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार, मेडिसिन क्षेत्र में रहा विशेष योगदान, जानें

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सीनियर असिस्टेंट पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 36000 रुपये से लेकर 1,10, 000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। जूनियर असिस्टेंट पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 31000 रुपये से लेकर 92000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews