SSC Recruitment: 797 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, जाने डीटेल

Staff Selection Commission

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। SSC Recruitment 2022:- स्टाफ सिलेक्शन कमिशन लद्दाख ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 797 है। बता दें की आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है, जो 13 जून 2022 को खत्म होगी। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है।

यह भी पढ़े… Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने कीमत, फीचर्स और सेल की सारी डीटेल 

सुधार के लिए विंडो 27 जून 2022 को खुलेंगे जो 29 जून को बंद कर जिए जाएंगे और परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में होगा। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी होगा।

यह भी पढ़े… MP News: 4 साल तक पैसे बचाकर संतोष ने खरीदी मुन्नी के लिए मोपेड, पेश की मोहब्बत की मिसाल

उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर आधारित परीक्षा, PET, PMT और दस्तावेज वेरीफिकेशन के बाद होगा। तो वहीं सैलरी की बात करें तो नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने पोस्ट के आधार पर 14800 और 142400 रुपये के बीच दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। तो वहीं महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

लिंक
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews