पतंग की डोर से गला कटने से एक युवक की मौत, फूटी कोठी ब्रिज पर हुआ हादसा

इंदौर में मकर संक्रांति पर उड़ने वाली पतंग की डोर से गला कटने के कारण एक लड़के की मौत हो गई। दरअसल, युवक अपने दोस्त के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था। इस दौरान फूटी कोठी ब्रिज पर उसके गले में डोर उलझ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
पतंग की डोर से गला कटने से एक युवक की मौत, फूटी कोठी ब्रिज पर हुआ हादसा

मकर संक्रांति पर पतंग की डोर से गला कटने के कारण एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा मंगलवार शाम 5:00 बजे का बताया जा रहा है। युवक अपने दोस्त के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था, इसी दौरान चंदन नगर फूटी कोठी ब्रिज पर यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, गले में डोर उलझने से 22 वर्षीय हिमांशु सोलंकी की मौत हो गई। जब हिमांशु फूटी कोठी ब्रिज से नीचे उतर रहा था, तभी डोर उसके गले में उलझ गई, जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”1047052884″]

मनावर का रहने वाला था हिमांशु

इस हादसे में हिमांशु के दोस्त विनोद को भी आंख के पास चोट आई है। विनोद ने बताया कि हिमांशु और वह भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र हैं और पिछले 1 साल से सुदामा नगर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। हिमांशु मूल रूप से मनावर का रहने वाला था। हिमांशु के पिता संजय मनावर में एक बैंक में काम करते हैं और उसकी मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। हिमांशु का एक छोटा भाई भी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है।

[dgv_vimeo_video id=”1047053162″]

परिजनों ने किया हंगामा

हादसे के बाद हिमांशु को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई आशीष सप्रे के मुताबिक, जिस डोर से हिमांशु का गला कटा, वह चाइनीज डोर नहीं थी, बल्कि सामान्य पतंग की डोर थी। डोर को परिवार के सामने भी चेक कराया गया। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया। गुस्साए परिजन द्वारकापुरी थाने पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना था कि जिस डोर से हिमांशु का गला कटा, वह चाइनीज डोर थी, लेकिन रिपोर्ट में चाइनीज डोर से मौत की बात नहीं लिखी जा रही है। परिजनों ने यह मांग की कि जब तक रिपोर्ट में यह नहीं लिखा जाएगा कि हिमांशु की मौत चाइनीज डोर से हुई है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews