Viral Video : इंदौर के अंकल ने Shahrukh Khan के गाने पर मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो

indore viral video

Viral Video : इंदौर शहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक अंकल गाना गाते हुए नजर आ रहे है। इन अंकल को अक्सर इंदौर की कई जगहों पर गाना गाते हुए लोगों द्वारा देखा गया है। अक्सर वह अकेले सड़क पर अपनी गाड़ी रोक माइक से गाना शुरू कर लोगों को आकर्षित करते हैं। इन अंकल को सुनने के लिए लोग गाड़ी रोक कर सड़क पर खड़े हो जाते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना गाते नजर आए अंकल –

अभी जो वीडियो अंकल का वायरल हो रहा है उस वीडियो में वह बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना ये दिल दीवाना, दीवाना है ये दिल गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आवाज ने कई लोगों का दिल जीत लिया। लोग उनके इस वायरल वीडियो को काफी पसंद रहे हैं। आप देख सकते हैं वीडियो में अंकल ने अपनी गाड़ी पर साउंड सिस्टम लगाया हुआ है। साथ ही उनके हाथ पास माइक भी है जिसकी मदद से वह गाना गा रहे हैं। उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट भी काफी अनोखी है। उन्होंने नंबर प्लेट पर स्ट्रीट म्यूजिकल लिखा हुआ है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे लोग –

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जिन लोगों ने इन अंकल को इंदौर की कई जगहों पर गाते हुए देखा है उन्होंने वीडियो में कमेंट कर बताया है कि अंकल हर शनिवार शनि मंदिर के बाहर भक्ति गीत गाते हुए नजर आते थे। वहीं एक यूज़र ने बताया कि इन अंकल को रणजीत हनुमान के वहां भी कई बार देखा गया है। इसके अलावा तारीफ करते हुए लोगों ने कमेंट्स किए कि अंकल ने दिल जीत लिया। अन्य यूज़र ने कहा कि अंकल की आवाज काफी अच्छी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews