New Year 2023 : सावधान! आप भी पार्टी में होने जा रहे शामिल, पुलिस रखेगी ड्रोन से नजर

New Year 2023

Indore New Year 2023 : आज साल 2020 का आखरी दिन है। आज के दिन लोग साल खत्म होने का और नए साल का जश्न मनाते हैं। ऐसे में कई जगहों पर पार्टी का आयोजन भी किया जाता है। वहीं पब क्लब में भी आज के दिन काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में इंदौर शहर में 31 दिसंबर के दिन हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। यह निगरानी पुलिस ड्रोन से करेगी।

बताया जा रहा है कि पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि 31 दिसंबर यानी आज के दिन ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे दूसरों को परेशानी झेलना पड़े। साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी अपील की जा रही है। बीते दो साल से कोरोना महामारी की वजह से लोग 31 दिसंबर और न्यू ईयर का जश्न नहीं मना पाए लेकिन इस साल कोई गाइडलाइन नहीं होने की वजह से लोग घूमने के लिए और पार्टियों में शामिल होने वाले हैं।

कंट्रोल रूम से बैठ कर नजर रखेगी पुलिस – 

वहीं इंदौर में नाईट कल्चर भी लागू है तो इस बार रात में भी नए साल की धूम देखने को मिलेगी। इसलिए पुलिस टीम पहले से ही सतर्क हो गई है और कोई हादसे अनहोनी ना हो इसके लिए प्लान भी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, गली, मोहल्ले, प्रमुख मार्ग के साथ कई जगहों पर पुलिस की टीम ड्रोन से नजर रखेगी। साथ ही अगर कोई भी इंसान आज हुड़दंग करता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों के साथ कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए है।

जिस पर टीम कंट्रोल रूम से बैठ कर नजर रखेगी। सबसे खास नजर बीआरटीएस क्षेत्र के विजय नगर, भंवरकुआं, गीताभवन, एलआइजी के साथ कई चौराहों पर रखी जाएगी क्योंकि यहां नाईट कल्चर लागू है साथ ही की होटलों में न्यू ईयर पार्टी रखी गई है। 31 दिसंबर के लिए इंदौर में काफी ज्यादा पुलिस की तैनाती की गई है। हर चौराहों पर पुलिस की चेकिंग चलती रहेगी। वहीं कोई शराब पिया हुआ पाया गया या हुड़दंग करता हुआ देखा गया तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews