Indore में बनाया वेस्ट से बेस्ट, शहर के लोग ही देखने जा रहे आकर्षित कलाकृतियां

Indore

Indore : मध्य प्रदेश का दिल इंदौर स्वच्छता में नंबर वन होने के साथ ही हर चीज में नंबर वन होता जा रहा है। इंदौर की हर जगह तारीफ हो रही है। आखिर हो भी क्यों इंदौर प्रशासन ने इन दिनों शहर की सूरत बदल दी है जिसके देखने के लिए खुद इंदौर के लोग जा रहे हैं। दरअसल, प्रवासी भारतीय सम्मलेन और गलबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर को जगमग किया गया है जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इतना ही नहीं इंदौर में वेस्ट मटेरियल से बेस्ट चीजें बना कई तैयार की गई है जो इंदौर की शान बढ़ा रही है। जी हां, प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर की सुंदरता और सफाई दिखाने के लिए वेस्ट से बेस्ट बनाकर कई कलाकृतियां बनाई गई है जो इंदौर को सुंदर बना रही है। दरअसल इंदौर को सजाने के लिए वेस्ट मटेरियल का भरपूर उपयोग करके ऐसी कलाकृतियां बनाई है जिसे अलग-अलग चौराहों पर स्थापित किया गया है।

indore

इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में बाघ को प्रमुख रूप से दिखाया गया है। आपको बता दें अलग-अलग तरह के वेस्ट मटेरियल से बना कर तैयार किए गए इस बाघ को देख लोग काफी ज्यादा आकर्षित हुए हैं। यह कलाकृतियां बेहद सुंदर है। इन दिनों यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Indore

इस स्वच्छता की दहाड़-बाघ को एलआईसी चौराहे पर स्थापित किया गया है। इसके अलावा शहर में अलग अलग जगह पर वाल पेंटिंग्स की गई है जो बेहद सुन्दर और आकर्षित है। ये पेंटिंग्स लोगों को बेहद पसंद आ रही है। प्रवासी भारतीय सम्मलेन में सजाय गए इंदौर को शहर के लोग देख कर खुश हो रहे हैं। इसकी फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

indore indore

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews