Bhopal Cyber Crime: ऑनलाइन 16 लाख की ठगी का मामला, पुलिस ने वापस दिलाए 13 लाख

cyber crime

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छह माह पूर्व भोपाल (bhopal) में साइबर क्राइम (cyber crime) का एक मामला सामने आया था। इस साइबर क्राइम में आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम (online medium) से शिकायतकर्ता के बैंक एकाउंट (bank account) से 16 लाख की धनराशि (16 lakh rupee) की ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस (police) ने पहले शिकायतकर्ता को 3 और अब 10 लाख रुपए वापस दिलवाए हैं।

साइबर सेल पुलिस (cyber cell police) के अनुसार 11 सितंबर 2020 को कपिल साहू ने लिखित तौर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में उन्होंने बताया था कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की सिम बंद करवा दी थी। इसके बाद उसने इनकी इंटरनेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड हैक करके बैंक से 16 लाख की धनराशि की ऑनलाइन ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें… MP News: उज्जैन और शाजापुर में आज किसान महापंचायत का आयोजन

पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि मामले को अंजाम देने वाले चोर काफी शातिर हैं। शातिर अपराधी ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया। उसने सबसे पहले कपिल की इंटरनेट बैंकिंग का आईडी और पासवर्ड हैक किया और खाते से लिंक मोबाइल नम्बर को कस्टमर केयर पर कॉल करके बंद करवाया। इसके बाद उसने बैंक खाते में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को हैक किया और ओटीपी प्राप्त किया। फिर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के आईसीआईसीआई बैंक के अलग-अलग खातों में 16 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। मामले का पता चलते ही पुलिस ने 10 लाख रुपए बैंक से होल्ड पर डालने को कहा। अदालत में मामले की सुनवाई हुई और अदालत ने बैंक से 10 लाख रुपए कपिल को देने के आदेश दिए। इसके पहले पुलिस कपिल को 3 लाख रुपए दिलवा चुकी है। अब पुलिस पूरी तैयारी के साथ अपराधी को ढूढ़ने के लिए कार्यरत है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews