भोपाल: 50 रुपए के विवाद में हुई व्यापारी की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

भोपाल: 50 रुपए के विवाद में हुई व्यापारी की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) में एक कबाड़ व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना अरेरा हिल्स इलाके में हुई है जहां हथौड़ा मार कर व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों व्यक्तियों के बीच 50 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। व्यापारी को आरोपी से 50 रुपए लेने थे लेकिन वह नहीं दे रहा था। दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ और आरोपी व्यापारी को अपने घर के अंदर ले गया और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। व्यापारी की मौत हो जाने के बाद उसने पन्नी डालकर शव को जलाने का प्रयास भी किया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

जानकारी के मुताबिक भीम नगर बस्ती में रहने वाला बबलू खान फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने और फिर उसे बेचने का काम करता है। वह अपने ही मोहल्ले के कन्हैया रैकवार के घर पहुंचा जहां उसने 450 में कन्हैया से पन्नी खरीदी। बबलू ने कन्हैया को 500 रुपए दिए और 50 रुपए वापस मांगे। कन्हैया ने पैसे देने में नाटक किए और दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसके बाद कन्हैया ने बबलू को अपने घर के अंदर बुलाया और हथौड़ी से उसके सिर पर मार दिया। हमले से मौके पर ही बबलू की मौत हो गई इसके बाद आरोपी ने पन्नी डालकर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की। अधजली हालत में पुलिस को व्यापारी का शव मिला जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया।

Must Read- KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के साथ अचानक हुआ हादसा, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 लोगों की टीम बनाई और 12 घंटे की छानबीन के बाद उसे पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी नाले में कूद गया था और डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद रायसेन रोड की और भाग गया। पुलिस लगातार उसके पीछे थी और बिलखिरिया इलाके से पकड़ लिया। ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी हत्या की कोशिश में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक पन्नी बीनने के अलावा आरोपी को गंदी और सड़ी चीजें अपने घर के पास रखते हुए अधिकतर देखा जाता है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां गंदगी का अंबार देखने को मिला। वहीं बबलू काफी शांत स्वभाव का है लेकिन 50 रुपए के पीछे हुए इस विवाद ने उसकी जान ले ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews