Bhopal Power Cut Today: राजधानी के इन इलाकों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते की जाएगी कटौती

Bhopal Power Cut Today: राजधानी के इन इलाकों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते की जाएगी कटौती

Bhopal Power Cut Today: राजधानी भोपाल में कुछ समय से बिजली कटौती जारी है। बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 30 से ज्यादा के इलाकों में आज बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। विभाग ने सूचना जारी करते हुए कहा कि लोग अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि बाद में उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो। आइए जानते है आज किन इलाकों में बिजली कटौती होगी और उसकी टाइमिंग क्या है।

इन इलाकों में 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली

बिजली विभाग ने बताया कि आज जिन इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी, उनमें मुस्कान परिसर, कौशल नगर, संतोषी विहार,11 मील, मिसरोद टाउन, शीतल हाइट्स, सांई पार्क, भैरोपुर, नीलबड़ साक्षी, केरवा डेम रोड, भवानी धाम, मधुवन विहार के अलावा कई और भी इलाके है।

3 सिफ्ट में 5 घंटे के लिए रहेगी कटौती

बता दें कि आज राजधानी में बिजली कटौती तीन सिफ्ट में की जाएगी। जिसमें से सबसे पहले सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक इसमें मिसरोद टाउन, भवानी धाम, कौशल नगर, मुस्कान परिसर, इंडस पार्क, संतोषी विहार के साथ आसपास के कई इलाके भी शामिल रहेंगे। वहीं सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक शीतल हाइट्स, एक्सेल स्टेट, सांई पार्क, फॉरच्यून सौम्या हेरिटेज, निर्मल स्टेट, मधुवन विहार, भैरोपुर, झरनेश्वर, 11 मील, दीप मोहिनी, के आसपास के इलाकों में कटौती की जाएगी। इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक केरवा डेम रोड, नीलबड़ साक्षी ढाबे के आसपास के इलाकों में आज 5 घंटे के लिये बिजली की कटौती जारी रहेगी।

बिजली विभाग ने क्या कहा?

कुछ इलाकों में बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग ने कहा कि आज राजधानी में 3 शिफ्ट में समय के हिसाब से बिजली की कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों से कहा गया कि वो अपना जरूरी काम निपटा लें जिस वजह से बिजली कटौती के समय उन्हें परेशानी न हो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews