MP में भी उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग, कमल नाथ ने कही ये बड़ी बात

MP में भी उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग, कमल नाथ ने कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल (old pension restored) करने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश(MP News) में भी अब इसकी मांग उठने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने का मध्य प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार के पेंशन बहाली के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय कहा है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज दरों-पेंशन में हो सकता है इजाफा, जानें EPFO पर नई अपडेट

कमल नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ऐसा ही फैसला लेने की मांग की है।  कमल नाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि शिवराज सरकार भी प्रदेश के कर्मचारियों के हित में 1 जून 2005 से पहले की पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से लागू करे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews