एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया राजनीतिक किसान पुत्र, लगाये गंभीर आरोप

गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मामा तो बुधनी में चुनाव लूटते थे 50 प्रतिशत प्रशासन को बूथ पर नहीं बैठने देते थे वोट खुद डालते थे
jitu Patwari

Jitu Patwari

MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले 11 मंगलवार से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने के लिए समय मांग रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें समय नहीं मिल रहा, जीतू पटवारी खुद को असली किसान पुत्र कहते हैं और शिवराज सिंह चौहान को राजनीतिक किसान पुत्र बताते हैं, वे उनप र्की गंभीर आरोप भी लगाते है, इन सभी मुद्दों पर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने जीतू पटवारी से बात की।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के एडिटर इन चीफ वीरेन्द्र शर्मा से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान देश कृषि मंत्री है वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है पूरी जिन्दगी उन्होंने एक शब्द पकड़ा था मैं किसान पुत्र हूँ किसान मेरा भगवान है जिसका किसानों ने उन्हें प्रतिसाद भी दिया लेकिन वे राजनीतिक रूप से किसान के बेटे थे व्यवहारिक रूप से किसान पुत्र नहीं रहे।

शिवराज सिंह राजनीतिक किसान पुत्र

यदि वे व्यवहारिक रूप से किसान पुत्र होते तो किसानों से झूठ नहीं बोलते, किसानों पर गोलियां नहीं चलवाते उन्होंने किसानों को भ्रमित किया, उन्होंने फसलों की एमएसपी पर किये वादे नहीं निभाए किसानों से झूठ बोला, किसानों का कर्ज खा गए, ये सब बताता है कि शिवराज सिंह चौहान किसान पुत्र नहीं किसान विरोधी हैं।

जीतू पटवारी ने खुद को बताया किसान पुत्र, उदाहरण दिए 

जीतू पटवारी ने खुद को किसान पुत्र बताते हुए कहा कि मैंने खेती की है, उन्होंने खेत खालिहान से जुड़ी बहुत सी बातों का उल्लेख किया, उन्होंने खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों सहित अन्य कई चीजों के नाम गिनाते हुए कहा कि ये सब शिवराज सिंह चौहान को पता नहीं है क्योंकि वे राजनैतिक रूप से किसान पुत्र हैं।

किसानों से किये वादे पूरे नहीं करने का आरोप 

जीतू पटवारी ने कहा कि एक किसान पुत्र राजनीतिक किसान पुत्र से मांग करता है कि आप किसान को सोयाबीन, धान, गेहूं के लिए किये वादों वाले भाव दो, लेकिन इन्होंने नहीं दिया इसलिए बुधनी और विजयपुर की जनता ने इन्हें परिणाम भी दिया।

मिलने का समय नहीं देंगे तो वे जहाँ जायेंगे हम मिलने जायेंगे  

जीतू पटवारी ने कहा कि मैं 11 मंगलवार से उन्हें पत्र लिख रहा हूँ और मुलाकात के लिए समय मांग रहा हूँ लेकिन वे मुझे समय नहीं दे रहे, मैं बुधनी आकर फिर मिलने आऊंगा, भोपाल में मामा के घर में मिलने जायेंगे, दिल्ली में कृषि भवन जाएँगे फिर भी यदि वे नहीं मिलेंगे तो वे जहाँ जहा जायेंगे हम मिलने के लिए जायेंगे।

बुदनी और विजयपुर का मैसेज शिवराज नहीं मोहन यादव के लिए भी है  

गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मामा तो बुधनी में चुनाव लूटते थे 50 प्रतिशत प्रशासन को बूथ पर नहीं बैठने देते थे वोट खुद डालते थे यदि ऐसा नहीं करते थे तो एय इतना बड़ा बदलाव कैसे आता, असल में ये मैसेज शिवराज सिंह चौहान को नहीं है ये डॉ मोहन यादव के लिए है कि घोषणाएं पूरी करो वर्ना उलटी गिनती चालू हो गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews