विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, MP की इस यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई ऑनलाइन नामांकन की तारीख, देखें कब तक कर सकेंगे आवेदन

MP News, MP college

MP News : मध्य प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है, एडिमिशन के लिए  नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है इसी बीच राजधानी भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी किया है जो बहुत से स्टूडेंट्स के लिए राहत देने वाला है।

BU ने नॉमिनेशन तारीखों में बदलाव किया 

दर असल भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय (BU) ने NCTE/DTE पाठक्रम के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन के लिए तारीखों में बदलाव करते हुए इसे बढ़ा दिया है, यूनिवर्सिटी ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है, नए आदेश के बाद अब छात्र  30 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे।

30 नवंबर तक स्टूडेंट्स कर सकते हैं ऑनलाइन नॉमिनेशन 

उल्लेखनीय है कि पहले ऑनलाइन नॉमिनेशन/पंजीयन की तारीख 16 नवंबर थी जिसके बढ़ाने की मांग स्टूडेंट कर रहे थे, अब विषयों में संशोधन करते हुए यूनिवर्सिटी ने तारीख में भी संशोधन कर दिया है , विश्व विद्यालय ने कल 24 नवंबर को देर शाम अधिसूचना जरी करते हुए ऑनलाइन नॉमिनेशन की तारीख अब 30 नवंबर घोषित की है ।

पाठ्यक्रमों के लिए देनी होगी इतनी फ़ीस 

आपको बात दें कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक एमपी के स्टूडेंट्स के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नामांकन फ़ीस 130/- रुपये देनी होगी, मध्य प्रदेश के बाहर के CBSE स्टूडेंट्स को 295/- रुपये फ़ीस देनी होगी और भारत के बाहर के स्टूडेंट्स के लिए 655/- रुपये फ़ीस देनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews