भोपाल : हमीदिया अस्पताल अधीक्षक के ड्राइवर की सिर कुचलकर हत्या

indore crime news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के भोपाल में 55 साल के एक शख्स की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई, मृतक हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी का सरकारी ड्राइवर है, बताया जा रहा है कि ड्राइवर अमरसिंह सोमवार की रात करीबन 9 बजे अधीक्षक मरावी को उनके घर छोड़कर चला गया था, देर रात जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उन्हे फोन लगाया, लेकिन कोई जबाव न मिलने पर जब उन्हे तलाशने की कोशिश की गई तो भी उनका कुछ पता नहीं चला, परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने जब अमरसिंह को उनके फोन लोकेशन पर तलाशा तो छोला इलाके के मालीखेड़ी पुलिया के पास उनका शव मिला। शव का सिर पत्थरों से कुचला हुआ था जिसे देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया की अमरसिंग को किसी ने मौत के घाट उतार दिया है।

यह भी पढ़ें…. IMD Alert : दिल्ली सहित 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 7 में बढ़ेगा तापमान, 3 दिन के अंदर इन क्षेत्रों में होगी मानसून की एंट्री

पुलिस के अनुसार 55 साल के अमर सिंह सोमवार रात 9 बजे डॉक्टर मरावी को घर छोड़कर अपने घर आए। वह घर में पत्नी को भंडारा खाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात में उनका शव मिला। उनकी बाइक भी पुलिस को मिली है। प्रारंभिक जांच में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है पुलिस को आशंका है किसी जान पहचान वाले शख्स ने ही अमरसिंह को मौत के घाट उतारा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews