डिप्रेशन ने ली MBA स्टूडेंट की जान, मौत को गले लगाने से पहले लिखा मार्मिक पत्र

mp news

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्यानगर इलाके में एमबीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं बताया जा रहा है कि छात्रा घर पर अकेले रहती थी। पिता व भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। दो महीने पहले ही बीमारी से मां की भी मौत हो गई। हालांकि, उसके पास पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्टेटस में लिखा-हिम्मत चाहिए होती है आत्महत्या करने के लिए भी, कायरों के बस का यह काम भी नहीं है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि छात्रा माता-पिता, भाई की मौत से डिप्रेशन में रही होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अभिनव होम्स, फेस-3 की रहने वाली सिमरन मुदगल (25) पुत्री स्वर्गीय संतोष मुदगल प्राइवेट कॉलेज से एमबीए कर रही थी। रविवार को छात्रा घर पर अकेली थी। इस दौरान लड़की ने फंदे से लटकर फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का दोस्त मृदुल शर्मा जब घर पहुंचा तो लड़की फंदे से लटकी मिली। इसके बाद मृदुल ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतवाया। फिलहाल पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर निकल गए।

पुलिस कर रही है पड़ताल

मृतका के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरन के माता-पिता व भाई की मेडिकल कारणों की वजह से मौत हो चुकी है। सिमरन घर पर अकेले रहती थी। सिमरन की मौत जांच का विषय है। मौके से घटनास्थल पर पहुंचे उसके दोस्त मृदुल शर्मा ने फंदे से लटका देखा था। पुलिस कह रही है उसने दरवाजा तोड़ा, लेकिन मृदुल खुद सिमरन का मोबाइल लेकर थाने गया था। इसके बाद पुलिस ने रायपुर में रहने वाली बहन प्रीती मुदगल व परिचित सुनील शर्मा और जितेंद्र शर्मा को कॉल करके बताया। मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले जाएं। साथ ही कॉल डिटेल के आधार पर जांच होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews