Bhopal News: बैरागढ़ में सीमेंट-सरिया कारोबारी के यहां GST का छापा, गड़बड़ी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bhopal News: बैरागढ़ में सीमेंट-सरिया कारोबारी के यहां GST का छापा, गड़बड़ी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जीएसटी की 2 टीमों ने मिलकर सीमेंट और सरिया का कारोबार करने वालों के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से कारोबारी में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि जीएसटी की टीम द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

इस जगह का मामला

दरअसल, मामला सीहोर नाके पर लक्ष्मी टेडर्स नाम की दुकान है। जब शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जीएसटी की टीम दुकान पर पहुंची। हालांकि, साप्ताहिक अवकाश होने पर दुकान बंद मिली। जिस कारण दो टीमों से एक टीम कारोबार अशोक पारवानी के घर पांच भाई मार्ग पहुंची, जहां से कारोबारी को लाकर दुकान खुलवाई गई।

मामले की जांच जारी

बता दें कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स डिपार्टमेंट की रेड संतनगर (बैरागढ) में सीमेंट और सरिया के कारोबारी दुकान एवं घर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी की गड़बड़ी की शिकायत पर दस्तावेजों की जांच के लिए छापा मारा गया है। फिलहाल, क्या सामने आएगा यह तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। इसके बाद ही दस्तावेजों के आधार पर कारोबारी से बात की जाएगी।इस कार्रवाई में टीम का नेतृत्व नीरज श्रीवास्तव ज्वॉइंट कमिश्नर कर रहे थे। उनके साथ सिमी जैन, डिप्टी कमिश्नर, बलिराम ठकुरिया, तरूण भार्गव व करीब एक दर्जन विभागीय कर्मचारी थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews