
Bhopal News : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों में पूरे प्रदेश भर में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल के थोक कपड़ा व्यापारी और पंचायत के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पंचायत के पदाधिकारियों ने पुलिस की ड्यूटी उन्हें याद दिलाई और अपने सुझाव दिए।
क्या है पूरा मामला
बैरागढ़ के एक गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत के प्रतिनिधि ने कहा कि संत नगर में सबसे बड़ी समस्या हाथ ठेलो की ,जो आए दिन आम पब्लिक को परेशान करते रहते है। पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी ने कहा कि बैरागढ़ के पीएनबी बैंक रोड़ पर खड़े होने वाले हाथ ठेले वाले लोगों को परेशान करते है, और यह सब अपराधिक किस्म के लोग है, छोटी-छोटी बातों पर चाकू निकालकर मारपीर पर उतारू हो जाते है, इन्हें रोकने की जरूर है। वहीं संत नगर के थोक वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने बैरागढ़ में पार्किंग व्यवस्था को ठीक की जानी चाहिए। यहां पर आसपास के दो सौ किलोमीटर का व्यापारी खरीदारी करने आता है, लेकिन उसे पार्किंग के जगह नहीं मिलती और पुलिस यातायात नियमों को तोड़ने की कार्रवाई का बोलकर चालानी कार्रवाई करते है। जनसंवाद में शिक्षाविद्दों ने स्कूलों के आगे मनचलों द्वारा परेशान करने का मुद्दा उठाया।
बंद हो रेस्टोरेंट और अवैध शराब का कारोबार
बैरागढ़ के वरिष्ठ शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा कि बैरागढ़ में चल रहे अवैध होटल, हुक्का बार, क्लब जैसे रेस्टोरेंट पर अवैध तरीके से परोसी जा रही शराब और हुक्का पर पुलिस कार्रवाई करें। गेहानी ने कहा कि जो आपराधिक घटनाएं हो रही है, उनकी शुरूआत यहीं से हो रही है। पैसे की लेन-देन और अन्य कोई बात को मुद्दा बनाकर शहर में बड़े बडे़ अपराध घटित हो जाते है, जिससे लोगों में भय बना रहता है।
[dgv_vimeo_video id=”918836826″]
सुझावों पर करेंगे अमल
इस बैठक में बैरागढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने,झूठी शिकायतकर्ता पर कार्रवाही करने, क्राइम रेट को खत्म करने, पूरे उपनगर में पार्किग व्यवस्था को सुद्रण करने, यातायात व्यवस्था को ठीक करने जैसे मुद्दों पर चर्चा के बाद, पुलिस के आला अधिकारी जिसमें एसीपी अनिल शुक्ला, थाना प्रभारी कंवलजीत रंधावा ने पॉइंट को नोट किया। अधिकारियों ने जनता को आश्ववस्त किया कि वे इन सब दिक्कतों को दूर करेंगे, और जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”918836958″]
