Bhopal News: इस लेडी सिंघम की पुलिस ने की घेराबंदी, वर्दी पहनकर दिखाती थी रौब, ये है मामला

cg police सहायक आरक्षक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) में 22 वर्षीय लेडी सिंघम (lady singham) ने उत्पात मचा रखा है। दरअसल राजधानी में एक 22 वर्षीय लेडी सिंघम पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब जमाने का मामला सामने आया है। लड़की पर सड़क पर खड़े होकर लोगों को डांट फटकार लगाती है और उस पर हफ्ता वसूल किए जाने की भी शिकायतें दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि आरोपी लेडी सिंघम 10 दिन से राजधानी में सक्रिय हैं और वह लोगों को परेशान कर रही है।

Read More: VIDEO VIRAL: समुन्द्र में लगी भीषण आग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल मामला भोपाल के निशांतपूरा क्षेत्र का है। जहां के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली 22 साल की प्रियंका अहिरवार बेरोजगार है। वही लोगों की शिकायत के बाद निशातपुरा पुलिस ने शनिवार देर रात घेराबंदी करके लेडी सिंघम को पकड़ लिया है। मामले में निशांतपूरा टीआई महेंद्र सिंह चौहान (mahendra singh chauahn) का कहना है कि शनिवार रात एक लड़की की पुलिस में वर्दी पहन के इलाके में घूम रहे लोगों को डांट फटकार लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की की गिरफ्तारी करोंद इलाके से की गई है।

Read More: उत्तराखंड: वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद ले रहे पुष्कर सिंह धामी, शाम को लेंगे शपथ

पुलिस की माने तो लड़की कोई काम नहीं करती और न हीं पढ़ाई करती है। वह हाउसिंग बोर्ड में अपनी मां के साथ रहती है। वहीं पुलिस को अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि आखिर लड़की ने पुलिस की वर्दी का सहारा क्यों लिया है। लेडी सिंघम सिपाही की वर्दी पहनकर निशातपुरा इलाके में लोगों को डांट फटकार लगाती है। इतना ही नहीं वह लोगों से हफ्ता भी वसूल रही है। लेडी सिंघम पिछले 10 दिनों से ऐसा कर रही है। हैरानी की बात यह है कि लड़की के पास बेल्ट, वर्दी, कैप और नेम प्लेट तक मौजूद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews