MP News : संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, स्थानांतरण के लिए 5 मार्च तक कर सकते है आवेदन, जानें नियम-प्रक्रिया

transfer news

MP NHM Employees Transfer Update : मध्य प्रदेश के एनएचएम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश सरकार ने सर्शत तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके तहत कर्मचारी 5 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके तहत एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त अथवा स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे।

5 मार्च तक कर सकते है आवेदन

मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए व्यवस्था की गई है। आवेदन विभागीय वेबसाईट hrmis.nhmmp.gov.in पर दिनांक 27 फ़रवरी को प्रातः 11:00 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाईन किए जा सकते हैं। स्थानांतरण के लिए इच्छुक संविदा कर्मचारी उक्त अवधि में अपने आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है।

ये कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

मिशन संचालक एनएचएम दास ने बताया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त एवं स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें। स्थानांतरण हेतु उक्त अवधि में प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews