उमंग सिंघार का आरोप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना MP के अफसरों और BJP नेताओं की कमाई का जरिया

उमंग सिंघार ने लिखा CM साहब ये क्या नया फर्जीवाड़ा है? जरा अपनी सरकार के कारनामों की भी खबर रखिये, डबल इंजन की सरकार क्या डबल फर्जीवाड़ा करती है?
Umang

Umang Singhar blames BJP : मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज और उसकी योजनाओं पर नजर बनाये रखने वली मध्य प्रदेश कांग्रेस उसमें कोई ना कोई खामी निकाल ही लेती है, और भाजपा की सरकार पर आरोप लगाती है, अब कांग्रेस ने प्रदेश की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आरोप लगाये हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाये हैं, सिंघार ने लिखा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना भी ऐसा ही फर्जीवाड़ा हैं, जिसे अफसरों और BJP नेताओं ने कमाई का जरिया बना लिया।

Umang Singhar ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में फर्जीवाड़ा के आरोप लगाये

उमंग सिंघार ने लिखा,  इसमें 75% हिस्सा सरकार और 25% ट्रेनिंग कंपनी देती है। इसी 75% राशि के लिए सारा गुलगपाडा हो रहा ​है। इस योजना के तहत प्रदेश में 4.24 लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया था। 25 हजार को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया, पर असलियत कुछ और है। कई युवा कहीं और नौकरी कर रहे हैं या पढ़ रहे हैं।

ये है एमपी की “Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana”

उमंग सिंघार ने लिखा CM साहब ये क्या नया फर्जीवाड़ा है? जरा अपनी सरकार के कारनामों की भी खबर रखिये, डबल इंजन की सरकार क्या डबल फर्जीवाड़ा करती है? आपको बता दें मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और और उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराने की योजना है, इसमें चुने हुए अभ्यर्थियों प्रशिक्षण देने के साथ साथ 8 से 10 हजार रुपये तक का प्रशिक्षण सरकार की तरफ से दिया जाता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews