खुशखबरी: MP के इस जिले में 92 करोड़ 21 लाख की लागत बनेगी 5 नई सड़कें

मप्र

भोपाल, गुना/ डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को फिर नई सड़कों की सौगात मिलने जा रही है।प्रदेश के गुना जिले में 92 करोड़ 21 लाख की लागत से 5 नई सड़कें बनेंगी, लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में इन्हें प्रस्तावित किया गया है। वही मुख्‍यमंत्री डामरीकृत सड़क योजना में 10 सड़कें सम्मिलित की गई है, जिनका कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़े.. UPSC Recruitment 2021 : इन पदों के लिए निकली भर्ती, ये है आखिरी तारीख

दरअसल, वर्ष 2021-22 में लोक निर्माण विभाग (PWD Department) द्वारा 92 करोड़ 21 लाख की लागत से 5 सड़कों का निर्माण किया जायेगा। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जो सड़कें प्रस्‍तावित की गयी हैं उनमें मारूति शोरूम से लेकर टोलटेक्‍स बायपास मार्ग तक 4.10 किलोमीटर लंबी सडक 20 करोड की लागत से बनायी जायेगी। रेपुरा स्‍कूल से सुआटोर स्‍कूल तक 4.60 किलोमीटर 3 करोड़ 40 लाख की लागत से बनायी जायेगी। 7 करोड़ की लागत से 5.50 किलोमीटर लंबी सड़क मकरावदा से सिमरोद तक, 68 करोड़ की लागत से पाटन से धामन्‍या तक 8.40 किलोमीटर तथा 55 करोड़ की लागत से 24 किलोमीटर लंबी ग्राम उदयपुर से मोहनपुर व्‍हाया कुंदौरा-सीहोरा-छपड़ मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. Government Jobs 2021: यहां 173 पदों पर निकली भर्ती, 7th CPC के तहत सैलरी, जल्द करें अप्लाई

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहगढ से बीलखेडी तक 4.10 किलोमीटर लंबी सड़क बनायी जा रही है। जिसकी लागत 3 करोड़ 10 लाख 88 हजार रूपये है।वही ग्रामीण क्षेत्र में ग्रिरेबल सड़कों को डामरीकृत करने का काम किया जा रहा है। जिसमें 10 सड़कें सम्मिलित की गई हैं। इनमें से 6 सड़कों का कार्य प्रगति पर है तथा शेष का कार्य प्रारंभ होना शेष है। जिन 6 सड़कों का आरईएस विभाग द्वारा निर्मित किया जा रहा है उनमें धनबाडी पिपरिया से बरोदिया, कुंरोदा चीलखेडा रोड से कालापहाड़, म्‍याना नयीसरांय रोड से रिछाई, उमरथाना जलालपुर रोड से डोरियापुरा, पटौदी बरसत रोड से अमरपुरा तथा कुंभराज बटावदा रोड से भोरलाखेडी रोड को डामरीकृत किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews