स्कूलों पर कोरोना संक्रमण का असर, दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल ने उठाया यह कदम

school winter vacation

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण के बढ़ने का असर आम जिंदगी के साथ साथ एक बार फिर स्कूलों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी है, लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक आदेश जारी करके अपनी नीलबड़ और कोलार स्थित दोनों संस्थानों में बुधवार से आगामी आदेश तक के लिए कक्षाएं स्थगित करने की बात कही है। इसके पीछे भोपाल में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलना बताया गया है।

ये भी देखिये- नियम विरोधी नंबर प्लेट लगाने के चलते, पूर्व महापौर की गाड़ी का कटा चालान

मंगलवार शाम दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों के पास एक मैसेज पहुंचा जिसमें कहा गया है कि भोपाल में कोरोना के संक्रमण के चलते नीलबड़ और कोलार स्थित स्कूल की ब्रांच में कक्षा 9 से 12 तक चलने वाली ऑफलाइन क्लास स्थगित की जाती है और छात्र व स्टाफ दोनों के लिए यह व्यवस्था आगामी आदेश तक के लिए लागू की जा रही है। प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक की ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। इसके तहत घर बैठे बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित हो सकेगी।

दरअसल जिस तरह से मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने मंगलवार की शाम आदेश जारी करके भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ 8 शहरों में बाजार रात 10 तक अनिवार्य रूप से बंद करने के निर्देश दिए थे उससे साफ तौर पर लगने लगा था कि अब राज्य सरकार कोरोना को लेकर गंभीर है और एक बार फिर कोरोना से बचने के कड़े एहतियाती कदम लागू किए जा सकते हैं। कोरोना के फैलते संक्रमण के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों के मन में डर पैदा हो रहा था कि उनके बच्चे सुरक्षित कैसे रहेंगे। हालांकि कई स्कूलों में संक्रमण से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे लेकिन बहुत संख्या में स्कूल ऐसे हैं जहां पर कोरोना प्रोटोकाल को पूरा किया जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जो कदम उठाया हैउससे लगता है कि आने वाले समय में अन्य प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में भी इस तरह की पाबंदियां लागू की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews