International Yoga Day 2022 : विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे सीएम शिवराज

International Yoga Day 2022 : विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)  पर 21 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) लाल परेड ग्राउंड भोपाल में राज्य स्तरीय सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों को योग के महत्व और जीवन में सकारात्मक परिणामों के बारे में भी बताएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग के संबंध में संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम अनुसार सामूहिक योग सत्र में सभी सहभाजी सुबह 6:20 बजे तक उपस्थित होंगे। सुबह 6:30 से 6:40 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और 6:40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण होगा। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति में 7 बजे से सामान्य योग अभ्यास होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें – CM शिवराज का ऐलान- बालाघाट के लांजी में एनकाउंटर करने वाली टीम को “आउट ऑफ टर्न प्रमोशन”

योग कार्यक्रम में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थी, प्रायवेट एवं शासकीय आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक तथा एलोपेथिक मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, प्रायवेट एवं शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. बी.एड /डी.एड/ बी.पी.एड महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें – Gwalior : बागियों के साये में नगर निगम चुनाव, सुनें क्या कहते हैं प्रत्याशी

इस कार्यकम में योग संस्थानों, एन.एस.एस., एन.सी.सी. केडेट्स, पुलिस कर्मी, शासकीय सेवक, स्वैच्छिक संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन, आमजन आदि सहभागी हो सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए आवश्यक विशेष व्यवस्थाएँ की जाएँगी।

ये भी पढ़ें – धर्म के नाम पर आप नौंटकी कर रहे हो शिवराज जी : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews