संविदा आउट सोर्स कर्मियों की “वादा निभाओ तिरंगा यात्रा”, NHM में मर्ज किए जाने की मांग

संविदा आउट सोर्स कर्मियों की “वादा निभाओ तिरंगा यात्रा”, NHM में मर्ज किए जाने की मांग

BHOPAL -VADA NIBHAO TIRANGA YATRA : NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ अपनी प्रमुख मांगों को लेकर वादा निभाओ पैदल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे है, यह पैदल तिरंगा यात्रा 15 सितंबर को टाउन हॉल, बस स्टेण्ड सीहोर जिले से शुरू होगी और 16 सितंबर को भोपाल सीएम हाउस पहुंचेगी, यहाँ यह कर्मी प्रदर्शन कर सीएम से गुहार लगाएगे की उन्हे वापस NHM में मर्ज किया जाए।

सीएम से किया अनुरोध 

NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि उनकी मांगों को लेकर अति शीघ्र महापंचायत बुलाई जाए एवं मांगों को पूरा करने के आदेश जारी करने निर्देश दिए जाए।

यह है प्रमुख मांग
1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा से हटकर रोगी कल्याण समिति एवं आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुनः एनएचएम में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में पदों पर नियमित किया जाए।
2. निष्कासित कर्मचारियों को पुनः सेवा में वापस लिया जाए एवं आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सपोर्ट स्टाफ को एन एचएम में मर्ज किया जाए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews