Lok Sabha Election 2024 : वीडी शर्मा की मतदाताओं से अपील, बोले – “आपका एक मत विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा”

वीडी शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश के मतदाता भाइयों बहनों से आग्रह करता हूँ कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, आप अपने मित्र, रिश्तेदारों, पड़ोसियों सहित अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें, आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है आपका एक वोट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा, इसलिए कल 7 मई को मतदान केंद्र पर अवश्य जाएँ और मतदान करें।
VD Sharma vote appeal

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण कल है, इस चरण में 11 राज्यों की कुल 93 सीटों पर मतदान होगा इसमें मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। कल 7 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। पिछले दो चरणों में कम मतदान को देखते हुए इस चरण में अधिक मतदान की कवायद सामूहिक रूप से की जा रही है, चुनाव आयोग भी अधिक मतदान की अपील कर रहा अहि तो वहीं राजनीतिक दल  भी सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदाताओं से की वोट अपील 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं प्रदेश के मतदाता भाइयों बहनों से आग्रह करता हूँ कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, आप अपने मित्र, रिश्तेदारों, पड़ोसियों सहित अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें, आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है आपका एक वोट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा, इसलिए कल 7 मई को मतदान केंद्र पर अवश्य जाएँ और मतदान करें।

इन 9 सीटों पर होगा मतदान 

आपको बता दें कि तीसरे चरण में 7 मई को बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान होगा, इस चरण से दो चरण हो चुके हैं पहले चरण में 19 अप्रैल को पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान हुआ इस चरण में कुल  67.75 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद सीटों के लिए हुई वोटिंग हुई और यहाँ  मतदान प्रतिशत 58.59 फीसदी रहा था। इन दोनों चरणों में लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 8 से 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ है जिसके बाद से तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews