गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी का कोरोना से निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी का कोरोना से निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी (Mahant Chandrama Das Tyagi) का आज दोपहर कोरोना (corona) से निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे और 14 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में बुरी तरह संक्रमण फैल गया था और तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कोरोना की मार के बीच चोरों ने बनाया सूने घर को निशाना, करीब 5 लाख की चोरी

स्वामी चंद्रमा दास त्यागी पिछले 14 दिनों से राजधानी के पालीवाल अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। वे पिछले दिनों हरिद्वार कुंभ से लौटे थे और उसी के बाद कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनके साथ गुफा मंदिर के करीब 20 और साधु भी कुंभ गए थे, लेकिन बाकी सब ठीक हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंद्रमा दास के निधन से शहर के संत समुदाय और उनके श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। सीएम ने कहा है कि ‘भोपाल के गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी जी के निधन के समाचार से दुख पहुंचा। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और अनुयायियों को यह दुक सहने की शक्ति दें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews