रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन MP में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, आदेश जारी

RamLala Ayodhya

MP News : 22 जनवरी को देश में उत्सव होने वाला है, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अयोध्या से लेकर पूरे देश में मनाया जायेगा, मध्य प्रदेश में उत्साह का माहौल है, मध्य प्रदेश सरकार ने इन दिन जहाँ स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है शराब की बिक्री प्रतिबंधित की है और अब पशु वध गृह, और मांस-मछली की दुकानों की बिक्री को भी प्रतिबंधित किया है।

राम भक्तों का 500 साल का इंतजार सोमवार 22 जनवरी को समाप्त होने वाला है, इस दिन अयोध्या में बन रहे भव्य और विशाल राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, कर्नाटक के मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा काले पत्थर से बनायी गई पांच साल के रामलला की 51 इंच की आकर्षक मूर्ति गर्भगृह में पहुँच चुकी है, धार्मिक अनुष्ठान, पूजन कार्यक्रम जारी हैं, 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी।

सोमवार को ड्राई डे, स्कूल भी रहेंगे बंद 

मध्य प्रदेश भी इस आयोजन में भागीदार बना है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दरबार से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 22 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, इस दिन ड्राई डे घोषित किया गया है यानि 22 जनवरी को प्रदेश में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी ।

22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस- मछली की दुकानें 

अब ड्राई डे के बाद शासन ने एक और फैसला लिया है, सरकार ने आदेश जारी किया है कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मध्य प्रदेश में पशु वध गृह  मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews