MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगह

मप्र विधानसभा में गठित 6 समितियों में एक एक सभापति और 11 - 11 सदस्य हैं, जिस उद्देश्य के लिए समितियों का गठन किया गया है जिम्मेदारियां लेने के बाद सभी सदस्य समिति से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे और विधानसभा के पटल पर रखेंगे।
MP Assembly

MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा ने आज 6 समितियों का गठन कर दिया है जिसमें एक सभापति 11 – 11 सदस्यों को नियुक्ति की गई है, जिन विधायकों को इन समितियों में जगह दी गई है वे सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी दलों के हैं, मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर से जारी इन समितियों के नाम लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समितियां है।

इन विधायकों को बनाया समितियों का सभापति 

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति  अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews