MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस का मास्टस्ट्रोक, कमबैक के लिए वचन पत्र में किए कई बड़े ऐलान

MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस का मास्टस्ट्रोक, कमबैक के लिए वचन पत्र में किए कई बड़े ऐलान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election)  की तारीखों के ऐलान के बाद राजनैतिक पार्टियों मे हलचल तेज हो गई है। भाजपा (BJP) ने जहां कुर्सी बचाने की कवायद में एक के बाद एक करोड़ों की सौगातों की झड़ी लगाकर वोटरों को साधने की कोशिश की है वही कमबैक का दावा करने वाली कांग्रेस (Congress) ने भी 28 सीटों के लिए अलग अलग वचन पत्र तैयार किया है। इसमें स्थानीय मुद्दों के जरिए लोगों को लुभाने का दांव खेला गया है। उपचुनाव से पहले इसे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस मास्टरस्ट्रोक ने भाजपा में खलबली मचा दी है वही सिंधिया समर्थकों में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा इसका काट ढू़ढने में जुटी है।

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनावों की तर्ज पर कांग्रेस ने 28 सीटों के लिए अलग अलग वचन पत्र का तैयार किए है, जिसमें कृषि और किसान, सिंचाई, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पेयजल, सड़क पुल, उद्योग, रोजगार, पर्यटन, संस्कृति और प्रशासनिक मुद्दों को शामिल किया है। इतना ही नही कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में मध्यप्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ सरकार  (Government of Chhattisgarh) की तर्ज पर गोधन योजना (Godhan Yojana) को एमपी (MP) में भी लागू करने का भी जिक्र किया है।वही कोरोना को राजकीय आपदा घोषित और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत पर अनुग्रह राशि देने का भी वादा किया है।इसके अलावा वचन पत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौ यूनिट ₹100 बिल देने ,किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों के बकाया डीए और वेतन वृद्धि जारी ,अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण समेत कई बड़े वादे किए गए है।वही संक्रमित मुखिया की मौत पर परिवार के सदस्य को संविदा नियुक्ति देने का भी जिक्र है। फुटकर व्यापारियों को 50 हजार का ब्याज कर्ज मुक्त देने की भी बात कही गई है।

कमलनाथ का दावा- जनता के साथ मनाएंगे दीपावली
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ (State Congress President Kamal Nath) ने बुधवार को मंदसौर जिले के सीतामऊ में एक चुनावी रैली में दावा किया कि उनकी पार्टी 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। BJP ने बाबासाहेब के बनाए हुए संविधान के साथ खिलवाड़ किया, सौदेबाजी और बोली से सरकार बना ली लेकिन इस चुनाव के बाद हम (कांग्रेस और जनता) दीपावली साथ में मनाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews