11 दिसंबर से MP Congress का “स्पीक अप” कार्यक्रम, 16 को करेगी विधानसभा का घेराव, BJP ने कसा तंज

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से जब मीडिया ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर सवाल किया तो उन्होंने कहा.. करना भी चाहिए , उन्हें संगठन चलाना है तो कुछ तो करें। 
cong bjp

MP Congress protest at vidhansabha on 16th December: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रही है, पार्टी ने आज इसकी घोषणा कर दी, पार्टी ने कल 11 दिसंबर से इस घेराव से पहले स्पीक अप कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हैं, वे आदिवासी अत्याचार, महिला अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं सहित सभी मुद्दों पर सरकार को फेल बताते हैं, हालाँकि सरकार की तरफ से लगातार इसका जवाब भी दिया जाता है इस तरह प्रदेश में सियासी घमासान जारी है, अब कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।

16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी MP Congress 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आज एक पत्र जारी कर कहा कि 16 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में जवाहर चौक से विधानसभा का घेराव करने पैदल मार्च निकाला जायेगा।

 “स्पीक अप” कार्यक्रम के तहत नेताओं से वीडियो भेजने की अपील  

उन्होंने कहा कि इस घेराव को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कल 11 दिसंबर से स्पीक अप कार्यक्रम शुरू करने जा रही है, वरिष्ठ नेताओं से अपील की गई है कि वे अपना एक वीडियो बनाकर पार्टी को भेजें जिससे विधानसभा कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से हो।

BJP का तंज, संगठन चलाना है, कांग्रेस कुछ तो करे 

उधर कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है झाबुआ पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष से जब मीडिया ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर सवाल किया तो उन्होंने कहा.. करना भी चाहिए , उन्हें संगठन चलाना है तो कुछ तो करें।  हमारी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है हम जन कल्याण पर्व मना रहे हैं, हम झूठ और नकारात्मक राजनीति न करने देंगे न होगी मप्र विकास के पथ पर अग्रसर है।

[dgv_vimeo_video id=”1037782185″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews