Transfer : राज्य शासन ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले किये MP GAD ने जारी किये आदेश

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं उसमें सौम्या आनंद, कार्तिकेय जायसवाल और विशाल धाकड़ के नाम शामिल हैं ।  
Transfer : राज्य शासन ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले किये MP GAD ने जारी किये आदेश

Transfer : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से तबादले जारी है, शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में तीन अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने इन तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की  

MP GAD द्वारा जारी आदेश में पहला नाम पदस्थापना का इन्तजार कर रहीं 2021 बैच की IAS अधिकारी सौम्या आनंद का है उन्हें शहडोल का सहायक कलेक्टर बनाया गया है , दूसरा नाम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव 2022 बैच के अधिकारी कार्तिकेय जायसवाल का है उन्हें बालाघाट का सहायक कलेक्टर बनाया गया है वहीं तीसरा नाम वन विभाग के अवर सचिव 2022 बैच के अधिकारी विशाल धाकड़ का है जिन्हें धार जिले का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews