MP News : खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों की बायर-सेलर मीट में बोले सीएम डॉ मोहन यादव, आप उद्यम लगायें सरकार आपके साथ, हितग्राहियों को 28 करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित की

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यहाँ आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उसकी प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 881 हितग्राहियों को 28.35 करोड़ रुपये  की अनुदान राशि का वितरण किया।
CM Dr Mohan Yadav buyer-seller meet food processing producers

MP News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों की बायर-सेलर मीट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ बहुत संभावनाएं हैं इसलिए हमारी सरकार इस क्षेत्र से जुड़े क्षेत्र कृषि और उद्यानिकी दोनों पर ध्यान दे रही है, उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों से कहा कि आप अपने उद्यम लगायें सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

अधो संरचना विकास के साथ जरूरत वाले क्षेत्र पर भी सरकार का ध्यान 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूँ, उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि हम अपने निवेशकों को निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनायें,  हम इसीलिए अधो संरचना विकास के साथ जरूरत वाले क्षेत्र में ध्यान दे रहे हैं, उन क्षेत्रों की समस्या पता कर उसे सुलझा रहे हैं।

कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र पर भी सरकार की नजर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उद्योग और रोजगार को बढ़ाने  के लिए लगातार रीजनल मीट आयोजित कर रहे हैं, कृषि और उद्यानिकी एक बहुत बड़ा क्षेत्र है इसपर भी बहुत ध्यान देने की जरुरत है इसलिए हमारी सरकार इस क्षेत्र की  कठिनाइयों का निवारण भी कर रही है।

बहुत जल्दी ही हम दुनिया में अपन उत्पाद भेजेंगे 

सीएम ने कहा कि हम सभी ऋतुओं में सभी प्रकार की फसलें पैदा कर सकते हैं , हम देश का दिल हैं इसलिए सौभाग्य्ग्शाली हैं यहाँ ना कोई सामुद्रिक परेशानी आती है, ना कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आती है ये इश्वर की कृपा है, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अच्छी अच्छी प्लानिंग कर रही है, हमारा प्लान कार्गो तक का है, जिसके माध्यम से हम अपने उत्पाद को तेजी से दुनिया में पहुंचा सकें।

PMFME योजना के 881 हितग्राहियों को 28.35 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का वितरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने उद्यम लगायें सरकार आपके साथ है आप सबको बधाई, उन्होंने कहा कि हम ये लक्ष्य बनाएं कि आने वाले पांच साल में हम जो काम कर रहे हैं उसे डबल करेंगे सरकार आपके साथ रहेगी , बड़े उद्योग लगायेंगे तो सरकार आर्थिक मदद भी करेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यहाँ आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उसकी प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 881 हितग्राहियों को 28.35 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews