MP News : सरपंच आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, जीतू पटवारी ने की सरपंच को वित्तीय अधिकार दिए जाने और 20000 रुपये मानदेय देने की मांग की

दलगत विचारों के ऊपर उठकर सभी को सामूहिक रूप से यह संघर्ष करना है क्योकि यह किसी के व्यक्तिगत लाभ का विषय नहीं बल्कि ग्रामीण विकास हेतु अधिकारों की लड़ाई है।
jitu patwari panch sarpanch

MP News : मध्य प्रदेश सरपंच संघ द्वारा भोपाल में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, आज इस आंदोलन को कांग्रेस क असमर्थन मिल गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसमें शामिल होकर ना सिर्मेंफ सरपंचों को वित्तीय अधिकारी दिए जाने की मांग की बल्दी उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय देने की भी मांग की।

जीतू पटवारी की मांग, पंच को 5,000, सरपंच को 20,000 रुपये मानदेय मिले  

जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश की ग्रामीण जनता अपने मत का उपयोग करके ग्रामीण विकास के लिए पंच/सरपंच चुनती है लेकिन उनके पास वित्तीय अधिकार नहीं होना विकासशील नीति में अवरोध उत्पन्न करता है कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से माँग करती है कि सरपंच को वित्तीय अधिकार दिए जाने के साथ साथ पंच का मानदेय 5 हज़ार एवं सरपंच का मानदेय 20 हज़ार किया जाएँ। 

ये लड़ाई आपकी है और कांग्रेस आपके साथ खड़ी  है 

त्रिस्तरीय पंचायत की मुख्य अवधारणा हेतु अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सरपंच/पंच संघ के साथ खड़ी है। दलगत विचारों के ऊपर उठकर सभी को सामूहिक रूप से यह संघर्ष करना है क्योकि यह किसी के व्यक्तिगत लाभ का विषय नहीं बल्कि ग्रामीण विकास हेतु अधिकारों की लड़ाई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews